Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dumka News: वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोरों के साथ सात मोटरसाइकिलें बरामद

On: August 11, 2025 4:00 PM
Follow Us:
वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोरों के साथ सात मोटरसाइकिलें बरामद
---Advertisement---

Dumka News: दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार के निर्देश पर दुमका जिले के जामा थाना पुलिस ने वाहन जांच की. वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति, ग्लैमर बाइक पर दो व्यक्ति और पल्सर बाइक पर दो व्यक्ति दुमका की ओर से जामा की ओर आ रहे थे.

add

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस से कुछ दूरी पहले ही तीनों बाइक घुमाकर दुमका की ओर भागने लगे. पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे खदेड़ कर बुलेट सवार और ग्लैमर सवार व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि पल्सर सवार दो लोग मौके से भाग गये.

वाहन चेकिंग में पकड़े गए तीनों व्यक्ति को पुलिस हिरासत में थाने लाकर पूछताछ जारी किया गया पूछताछ के दौरान अपना नाम अजय चौधरी, वीरेंद्र राय और राजेश कुमार गुप्ता बताया। पकड़े गए तीनों युवक के निशान देही पर खाकी रंग का बुलेट, विक्रांत मोटरसाइकिल, होंडा शाइन, काले रंग का बुलेट, हीरो होंडा प्लस, ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद किया।

गिरफ्तार अपराधी बाइक चोरी कर बेचते हैं। इसके साथ ही इनके द्वारा मुफस्सिल थाना, हंसडीहा थाना, जरमुंडी थाना एवं जामा थाना क्षेत्र से कई मोटरसाइकिल चोरी की गयी है. इस पूरी घटना की सूचना जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार और जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने दी.

Also Read: Buxar News: बक्सर में RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 बोरी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment