Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Buxar News: बक्सर में RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 बोरी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

On: August 11, 2025 3:53 PM
Follow Us:
बक्सर में RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 बोरी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

Buxar News: रविवार की रात बक्सर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 बोरी अवैध शराब के साथ चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई बक्सर रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन (03602) के पास उस वक्त हुई जब आरपीएफ की टीम गश्त पर थी और उन्हें ट्रेन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली.

सूत्रों के मुताबिक, बक्सर RPF इंस्पेक्टर कुंदन कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर स्पेशल ट्रेन से अवैध शराब की खेप ला रहे हैं और रात के अंधेरे में उसे उतारकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम ने निगरानी तेज कर दी और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली. इस दौरान चार लोगों को बोरा उठाते हुए पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि बोरियों में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब है, जो बिहार में प्रतिबंधित है.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान बेगुसराय और पटना जिले के रहने वाले रोशन, पप्पू, रोहित और अमन के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह काफी समय से रेल मार्ग का उपयोग कर शराब की तस्करी कर रहा था.

पकड़ी गई 14 बोरियों में लगभग 348 लीटर अंग्रेजी शराब थी जिसकी बाजार कीमत एक लाख नब्बे हजार रुपये आंकी गई है। RPF ने शराब और तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर मुखिया सुमन नाथ ठाकुर होंगे विशिष्ट अतिथि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment