Jamshedpur News: गुरुवार सुबह, जमशेदपुर के साकची थाना इलाके में सागर होटल के पास एक तेज़ रफ़्तार कार बेकाबू होकर शराब की दुकान से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (TMH) भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को भी ज़ब्त कर लिया है।
Also Read: औरंगाबाद में नक्सली साजिश नाकाम, हथियार और विस्फोटक बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे हुई। कार से शराब की कई बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे शक है कि कार में सवार लोग नशे में थे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।





