Bokaro News: बोकारो के तीन इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को डीएसपी में प्रोन्नति दी गयी है, जिसके लिए मंगलवार को बोकारो एसपी कार्यालय में भोज का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया. इस मौके पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बोकारो एसपी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि बोकारो के तीन इंस्पेक्टर को डीएसपी स्तर पर प्रोन्नति दी गयी है और हमें उम्मीद है कि वे आगे भी बेहतर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ और पुलिस अधिकारी थे जिन्हें बैच दिया गया है. ऐसे में उन सभी के सम्मान में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
Also Read: Guru Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व, गुरुओं को समर्पित विशेष दिन





