Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नीट परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सातों केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती

---Advertisement---

Banka: आगामी चार मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को पुलिस केंद्र में ब्रिफिंग का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, डीएसपी मुख्यालय धीरेंद्र नारायण बंका और डीएसपी अर्चना खलको ने पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन ने जानकारी दी कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, समुचित विद्युत व्यवस्था, और सघन तलाशी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। डीएसपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। पुरुष और महिला परीक्षार्थियों की अलग-अलग जांच की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।

परीक्षा के दौरान धारा 163 बीएनएसएस के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। इस अवधि में अनावश्यक भीड़भाड़, अवैध रूप से घूमना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग, हथियार लेकर चलना तथा कदाचार से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल होना सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

Also Read: सेवा कुटीर को लेकर हजारीबाग में सियासी घमासान, विधायक प्रदीप प्रसाद बोले – “जो उखाड़ना है उखाड़ लें”

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि के ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कदाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment