Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चैनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

On: May 25, 2025 7:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंगो संत पीटर के समीप रविवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ।

मृतक की पहचान भटौली निवासी दिलधरण रौतिया (45 वर्ष), पिता स्व. पोकला रौतिया के रूप में हुई है। वहीं, इस दुर्घटना में पकरीटोली निवासी दुबराज रौतिया (39 वर्ष), पिता राम प्रसाद रौतिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गुमला प्रभारी महेंद्र करमाली, जो उसी समय चैनपुर आ रहे थे, ने त्वरित पहल करते हुए घायल दुबराज रौतिया को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों का कहना है कि घायल दुबराज को अस्पताल पहुंचाने में घंटों का समय लग गया, जिससे इलाज में देरी हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति किसी कार्य से कासिर गए थे और लौटते समय यह दुर्घटना घटित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एएसआई नंदकिशोर कुमार अपने पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Read: गुजरात में बोकारो के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

स्थानीय लोगों में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक की लहर है, वहीं प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपायों को लेकर भी मांग उठ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा: सोन नदी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, तीन छात्राएं डूबीं, ग्रामीणों ने एक को बचाया

गढ़वा: सोन नदी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, तीन छात्राएं डूबीं, ग्रामीणों ने एक को बचाया

शिवानी शर्मा ने शुरू किया फाउंडेशन, मुंबई में 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप , अब रांची में होगा अगला कार्यक्रम

शिवानी शर्मा ने शुरू किया फाउंडेशन, मुंबई में 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप , अब रांची में होगा अगला कार्यक्रम

रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च पर पुलिस का बल प्रयोग, राहुल गांधी ने जताया विरोध, बीजेपी का 11 अगस्त को बंद का ऐलान

रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च पर पुलिस का बल प्रयोग, राहुल गांधी ने जताया विरोध, बीजेपी ने किया 11 अगस्त को रांची बंद का ऐलान

बोकारो में किसान-मजदूरों की देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’, दी सामूहिक गिरफ्तारी

बोकारो में किसान-मजदूरों की देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’, दी सामूहिक गिरफ्तारी

JPSC विवाद में बड़ा एक्शन: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच जांच तेज

JPSC विवाद में बड़ा एक्शन: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच जांच तेज

गृह मंत्री अमित शाह से मिले हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, JPSC-JSSC विवाद से लेकर झारखंड की कानून-व्यवस्था पर की चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से मिले हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, JPSC-JSSC विवाद से लेकर झारखंड की कानून-व्यवस्था पर की चर्चा

Leave a Comment