Jharkhand News: जमशेदपुर स्थित टाटा पावर कंपनी में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को लेकर टाटा पावर मजदूर यूनियन ने उप श्रमायुक्त को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा है। यूनियन ने मजदूरों को उनका वाजिब हक और सम्मान दिलाने की मांग उठाई है।

यूनियन के महासचिव अम्बुज ठाकुर ने बताया कि कंपनी में कार्यरत मजदूरों को उनके तकनीकी ज्ञान और अनुभव के आधार पर चार श्रेणियों में विभाजित कर वेतन निर्धारण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बोनस का भुगतान हर वर्ष सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई है।
यूनियन ने यह भी कहा कि टाटा पावर द्वारा शुरू की गई स्थाईकरण प्रक्रिया में वर्षों से कंपनी में सेवा दे रहे मजदूरों को शामिल किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें स्थायित्व और उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आगे आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है।
Also Read: नावाडीह भेड़वा गांव में चोरों का आतंक, चार घरों को बनाया निशाना





