Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Katihar News: कटिहार कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

कटिहार कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
---Advertisement---

Katihar News: कटिहार कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि गांधी जी ने विश्व को सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव का अमर संदेश दिया।

वे आज भी पूरे विश्व के लिए एक मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से बापू ने न केवल भारत को आज़ादी दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को यह भी सिखाया कि बिना हथियार उठाए भी अन्याय और हिंसा से लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने मानवता को जीवन का सच्चा मार्ग दिखाया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और त्याग आज के नेताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Also Read: Jharkhand News: डॉ. ओझा एंड संस होम्योपैथिक क्लिनिक ने जारी किया नया आधिकारिक संपर्क नंबर

शास्त्री जी का नारा, “जय जवान, जय किसान”, आज भी भारत की रीढ़ माने जाने वाले किसानों और सैनिकों को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी और आदर्शों का प्रतीक है। उनके जैसा न पहले कोई हुआ है और न ही भविष्य में कोई होगा। कटिहार कांग्रेस कार्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment