Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के लाल वैभव का IPL में धमाल, GT के खिलाफ रच दिया नया इतिहास

बिहार के लाल वैभव का IPL में धमाल, GT के खिलाफ रच दिया नया इतिहास
---Advertisement---

IPL 2025 : आईपीएल 2025 के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल डेब्यू के तीसरे मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वैभव लखनऊ ने गुजरात टाइटन के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा और इतिहास रच दिया। वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में 35 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए.

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले वैभव ने 5 साल की उम्र में अपने हाथों में बल्ला थाम लिया था. तीन भाइयों में दूसरे नंबर के वैभव छोटी उम्र से ही अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित करते थे. वैभव का क्रिकेट सफर समस्तीपुर क्रिकेट एकेडमी के कोच ब्रजेश झा की देखरेख में हुआ. क्रिकेट के प्रति वैभव के जुनून को देखकर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने उनके घर के बगल में एक टर्फ पिच बनवाई।

2024 में 13 साल की उम्र में उन्होंने बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत वैभव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया। यहां भी वैभव ने पहले ही मैच में शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था.

वैभव सूर्यवंशी के इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें अंडर 19 एशिया कप टीम का हिस्सा बना दिया. वैभव के बचपन के कोच और खेल प्रेमी आईपीएल में उनके प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उन्हें उम्मीद है कि समस्तीपुर का लाल वैभव अब देश के लिए खेलेगा और अच्छा प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत में नई लकीर खींचेगा.

Also Read : मुजफ्फरपुर में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: सात पुलिसकर्मी निलंबित, प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment