Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा में उतारी गईं 60 महिला जवान

छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर पुलिस अलर्ट
---Advertisement---

आदित्यपुर में लोक आस्था के छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए आदित्यपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। खासकर छठव्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने 60 महिला जवानों का विशेष दस्ता मैदान में उतारा है। ये महिला जवान छठ घाटों से लेकर प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक लगातार निगरानी रखेंगी।

छठ महापर्व में पुलिस अलर्ट, 30-30 महिला जवानों का दस्ता

पुलिस की ओर से गठित 60 महिला जवानों की टीम को 30-30 के दो अलग-अलग दस्तों में बांटा गया है। दोनों दस्तों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। महिला जवान बाइक और पैदल गश्त के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। इसका उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से छठव्रती महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और वे बिना किसी भय के भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकेंगी।

इधर, पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी थाना प्रभारी अंजनी कुमार स्वयं कर रहे हैं। वे पुलिस बल के साथ लगातार विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

आदित्यपुर पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

पुलिस की इस विशेष पहल से छठ महापर्व के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें- Bhushan Bara: रांची के विधायक आवास में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CRPF Jawan: भवनाथपुर के लाल CRPF जवान ओम प्रकाश कुमार को सशस्त्र सलामी के साथ अंतिम विदाई

CRPF Jawan: भवनाथपुर के लाल CRPF जवान ओम प्रकाश कुमार को सशस्त्र सलामी के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब

Bhushan Bara: रांची के विधायक आवास में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Bhushan Bara: रांची के विधायक आवास में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर FIR

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद; कोयला माफियाओं में हड़कंप

Bokaro Theramal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट, जमीन की कमी दूर करने की तैयारी: डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Leave a Comment