जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देवघर पुलिस ने एक सराहनीय डिजिटल कदम उठाया है। आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए अब व्हाट्सएप चैटबॉट “संवाद” सेवा शुरू की है, जिससे पुलिस सेवाएं पहले से अधिक सुलभ, सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनेंगी। यानी अब देवघर के लोगों को अब प्रशासन से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां और सुविधाएं घर बैठे ही मिल जाएंगी।

व्हाट्सएप नंबर है: 9296913006
आप भी अगर देवघर में रहते हैं तो इस नंबर को अपने मोबाइल पर सेव कर लें। इस व्हाट्सएप नंबर से घर बैठे मिलेगी कई महत्वपूर्ण पुलिस सेवाएं। अब देवघर के नागरिकों को छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। इस नई व्यवस्था के तहत लोग अपने मोबाइल से ही कई सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।
चैटबॉट के माध्यम से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
खोए हुए मोबाइल की सूचना दर्ज कराना
यातायात नियम, जाम की स्थिति और चालान से जुड़ी जानकारी
पुलिस वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाण पत्र एवं नौकरी आवेदन की स्थिति
सुरक्षा व्यवस्था सुधार हेतु सुझाव और फीडबैक देना
अन्य आवश्यक सेवाओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं तक आसान पहुंच
स्मार्ट पुलिसिंग की ओर एक मजबूत कदम
देवघर पुलिस की यह पहल न केवल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाएगी, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास और संवाद को भी मजबूत करेगी। यह प्रयास “स्मार्ट पुलिसिंग” की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
महत्वपूर्ण सूचना
इस सेवा के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही देवघर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों के माध्यम से साझा की जाएगी।
जनता से अपील
देवघर पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और एक सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें।
इसे भी पढ़ें- असम में 15 साल बाद JMM की वापसी, 21 सीटों पर खड़े किए उम्मीदवार





