Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड मंत्रालय (Jharkhand Secretariat) में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक

On: July 6, 2026 7:19 PM
Follow Us:
झारखंड मंत्रालय (Jharkhand Secretariat) में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक
---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय (Jharkhand Secretariat) में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजना एवं प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। झारखंड मंत्रालय (Jharkhand Secretariat) के बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, खेल अवसंरचनाओं, पर्यटन स्थलों का विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा राज्य के युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय (Jharkhand Secretariat) के  बैठक मेंअधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर कई अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्र हैं। इन अंडरग्राउंड माइंस क्षेत्रों को चिन्हित कर टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्य योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले जहां-जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं ऐसे जगहों को विकसित करने हेतु शीघ्र कार्य तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार उपस्थित थे।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। यहां इको टूरिज्म सर्किट विकसित कर पर्यटन को नई पहचान दिलाई जा सकती है। जरूरत है कि हम एक बेहतर इको टूरिज्म सर्किट प्लान के साथ आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं इको टूरिज्म स्थलों का योजनाबद्ध एवं समग्र विकास सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य की पर्यटन नीति तैयार करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पतरातू घाटी की सुंदरता देखने योग्य है। पतरातू व्यू पॉइंट बनाए जाने के कार्य को गति प्रदान करें तथा पतरातू सहित अन्य अन्य जरूरत वाले पर्यटन स्थलों पर रोपवे स्थापित किए जाने का प्लान तैयार करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लातेहार जिले में अवस्थित नेतरहाट में ग्लास वॉच टावर अथवा ग्लास ब्रिज लगाए जाने की कार्य योजना बनाएं साथ ही वहां कोयल व्यू पॉइंट कॉटेज बनाने, ट्रैकिंग की सुविधा विकसित करने तथा स्विमिंग पूल आदि कार्यों पर के विकास पर बल दिया तथा लोध फॉल में इको टूरिज्म के बढ़ावा देने पर जोर दिया,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धाओं में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों द्वारा सब्जी बेचने या अन्य कोई कार्य करने संबंधी सूचना या शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसे खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार करें तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने संबंधी योजनाएं तैयार करें।

मुख्यमंत्री ने खेलगांव में स्थापित मेगा स्पोर्ट्स व्यवस्था की अद्यतन स्थिति का सुक्षमता से आकलन कर उसका मेंटनेंस, वित्त प्रबंधन, खिलाड़ियों की मुलभूत सुविधाओं आदि से संबंधित कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। साथ ही इसमें शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों आदि के लिए भी बेहतर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु क्या-क्या कार्य किया जा सकते हैं इसकी कार्य योजना भी तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न खेल के क्षेत्र में नामचीन व्यक्तियों को झारखंड में परिदर्शन कराने तथा झारखंड के खिलाड़ियों को भी दूसरे राज्यों में एक्सपोजर विजिट कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दूसरे राज्यों के उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण केन्द्रों, खेल अकादमियों, खेल संस्थाओं में भ्रमण कराए जाने से उनके खेल प्रदर्शन में और अधिक निखार लाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़े- अनजान लोगों से दोस्ती पड़ सकती है, सोशल मीडिया (social media) पर रहे सतर्क और सावधान!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाल श्रम और नाबालिग (child labour and assault) लड़की के साथ मारपीट का आरोप , CWC ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ किया कारवाई

बाल श्रम और नाबालिग (child labour and assault) लड़की के साथ मारपीट का आरोप , CWC ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ किया कारवाई

असर्फी हॉस्पिटल (Asarfi Hospital) में लापरवाही का मामला आया सामने, CT स्कैन और ICU जैसी सुविधाओं का अभाव

असर्फी हॉस्पिटल (Asarfi Hospital) में लापरवाही का मामला आया सामने, CT स्कैन और ICU जैसी सुविधाओं का अभाव

2026 के प्रावधानों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ खोला मोर्चा, केंद्र सरकार के फैसले का जोरदार विरोध

2026 के प्रावधानों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ खोला मोर्चा, केंद्र सरकार के फैसले का जोरदार विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM)बाबू लाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर उठाया सवाल, कहा - अपने मांगो को लेकर दर -दर भटक रहें छात्र

पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM)बाबू लाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर उठाया सवाल, कहा – अपने मांगो को लेकर दर -दर भटक रहें छात्र

गढ़वा जिले में सरकारी सुविधायों (Amenities) के लिए तरस रहे है ग्रामिण, प्रबंधन के खिलाफ ग्रामिणों ने जताई नाराजगी

गढ़वा जिले में सरकारी सुविधायों (Amenities) के लिए तरस रहे है ग्रामिण, प्रबंधन के खिलाफ ग्रामिणों ने जताई नाराजगी

आंदोलनकारीयों के परिवार (families) के अधिकार को लेकर विरोध प्रदर्शन, उपायुक्त संदीप कुमार को सौंपा ज्ञापन

आंदोलनकारीयों के परिवार (families) के अधिकार को लेकर विरोध प्रदर्शन, उपायुक्त संदीप कुमार को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment