Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Gumla के कोड़ेदाग स्कूल में तीन कमरों में 371 बच्चों की पढ़ाई, चार शिक्षकों के भरोसे चल रही शिक्षा

गुमला के कोड़ेदाग स्कूल में तीन कमरों में होती है 371 बच्चों की पढ़ाई
---Advertisement---

Gumla News: सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ेदाग में कक्षा 1 से 10 तक पढ़ाई हो रही है। कोड़ेदाग स्कूल में कुल 371 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उनके लिए केवल तीन कमरे उपलब्ध हैं। इसके लिए चार प्राथमिक शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

कोड़ेदाग स्कूल के प्रधानाध्यापक मनमोहन मिश्रा और अन्य शिक्षकों ने बताया कि पहले स्कूल की जमीन पर सात कमरे थे, लेकिन चार कमरे जर्जर स्थिति में होने के कारण तोड़ दिए गए। अब केवल तीन कमरे बचे हैं, जिससे पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षकों के अनुसार, कोड़ेदाग स्कूल के पास एक बड़ी सरकारी जमीन उपलब्ध है जिसे ग्राम सभा द्वारा स्कूल के लिए पारित किया गया है। यदि इस जमीन पर नया भवन बन जाता है तो बच्चों के लिए बेहतर कक्षाएं और खेल का मैदान भी बन सकता है।

शिक्षकों की स्थिति के बारे में बताया गया कि चार में से एक शिक्षिका डेढ़ साल से अस्वस्थ चल रही हैं, इसलिए कक्षा 1 से 10 तक पढ़ाई के लिए अधिक शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है।

Also Read: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से, राजनीति और सवाल-जवाब का होगा हंगामेदार दौर

इस बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि नए स्कूल के लिए प्रपोजल राज्य सरकार को भेज दिया गया है, और मंजूरी मिलने के बाद नया भवन बनाया जाएगा। शिक्षकों की कमी के लिए उन्होंने बताया कि वर्तमान में नए पद सृजित नहीं किए जा सकते, लेकिन भविष्य में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति संभव है। वर्तमान शिक्षक वहां अच्छे काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद; कोयला माफियाओं में हड़कंप

Bokaro Theramal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट, जमीन की कमी दूर करने की तैयारी: डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सुरेश मुर्मू ने जनजातीय समाज के गौरव और योगदान पर रखे विचार

Leave a Comment