Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

On: August 29, 2026 3:49 PM
Follow Us:
500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल
---Advertisement---

जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के परसुडीह स्थित नामोटोला अग्रवाल कॉलोनी में करीब 500 परिवार (500 families)  नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। 500 परिवार (500 families)  वर्षों से सड़क की बदहाली और जलजमाव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ विधायक और सांसद से भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक 500 परिवार (500 families)  के लिए  समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हालात ऐसे हैं कि अब स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों के बजाय भगवान भोलेनाथ से ही समस्या दूर करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

परसुडीह के नामोटोला स्थित अग्रवाल कॉलोनी की हैं, जहां करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और नाले का गंदा पानी लगातार बहता रहता है। इसके कारण सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मंदिर जाने वाले श्रद्धालु गुजरते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं और घायल भी हुए हैं।

हालत यह है कि ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को जूते हाथ में लेकर गंदे पानी को पार करना पड़ता है और दूसरी तरफ पहुंचने के बाद दोबारा जूते पहनने पड़ते हैं। वहीं, मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी नाले के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण और जलजमाव की समस्या दूर करने का आश्वासन मिलता रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी जस की तस है। लगातार मिल रहे आश्वासन से निराश स्थानीय लोगों ने अब भगवान भोलेनाथ की शरण ली है। लोगों ने सड़क की बदहाली और जलजमाव से जल्द निजात दिलाने की प्रार्थना की है।

इधर, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने भी माना कि इलाके की स्थिति बेहद दयनीय है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर विधायक से बातचीत हुई है और जल्द ही सड़क और जलजमाव की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़े – झारखंड में बढ़ रहा है H1N1 संक्रमण, स्वाइन फ्लू के मिले 8 सैंपल , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में बढ़ रहा है H1N1 संक्रमण, स्वाइन फ्लू के मिले 8 सैंपल , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

झारखंड में बढ़ रहा है H1N1 संक्रमण, स्वाइन फ्लू के मिले 8 सैंपल , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

हल्की बारिश (light rain) में चरमराई बोकारो के सड़कें, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी

हल्की बारिश (light rain) में चरमराई बोकारो के सड़कें, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी

रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, CCL मैगजीन हाउस में घुसा हाथियों के झुंड

रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, CCL मैगजीन हाउस में घुसा हाथियों के झुंड

संथाली भाषा के पेपर (language paper) में सिलेबस से बाहर आए सवाल, राज्य सरकार के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

संथाली भाषा के पेपर (language paper) में सिलेबस से बाहर आए सवाल, राज्य सरकार के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

भोटे कोशी (Bhote Koshi) नदी में आई जबरदस्त बाढ़ में रांची के राम प्रसाद कि मौत, एक की लापत होने की आंशका

भोटे कोशी (Bhote Koshi) नदी में आई जबरदस्त बाढ़ में रांची के राम प्रसाद कि मौत, एक की लापत होने की आंशका

प्राकृति के गोद में लौट रहा नेपाल, बाढ़ के पीना से त्रस्त नेपाल (Nepal) वासी,320 भारतीय अभी भी लापता, 21 तीर्थयात्री पहुंचे दिल्ली

प्राकृति के गोद में लौट रहा नेपाल, बाढ़ के पीना से त्रस्त नेपाल (Nepal) वासी,320 भारतीय अभी भी लापता, 21 तीर्थयात्री पहुंचे दिल्ली

Leave a Comment