Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

On: August 24, 2026 5:45 PM
Follow Us:
झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये
---Advertisement---

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के सटीक सूचना तंत्र के बदौलत हंटरगंज थाना पुलिस को झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सीमा क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े दो कथित तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 9 किलो 150 ग्राम गांजा, ओल्ड हैबिट कंपनी की 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त किया है। झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सीमा  से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सीमा से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोंदल गांव निवासी रोहित कुमार व बाजार निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने रोहित कुमार को भोंदल-प्रतापपुर मोड़ के समीप उसकी सफेद रंग की हुंडई कार के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसके निशानदेही पर पवन कुमार को हंटरगंज बाजार से पकड़ा गया। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से है और गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रेस कांफ्रेस के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहित कुमार अपनी सफेद रंग की हुंडई कार में अवैध गांजा लेकर प्रतापपुर मोड़ की ओर आ रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद हंटरगंज थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बिपिन कुमार को तत्काल छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने भोंदल-प्रतापपुर मोड़ के पास संदिग्ध कार को खड़ा पाया और विधिवत तलाशी ली। इस दौरान कार की डिक्की से दो सफेद प्लास्टिक के बोरों में गांजा बरामद हुआ। जिसका इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर एक बोरे में 6 किलो 800 ग्राम तथा दूसरे में 2 किलो गांजा पाया गया। एसडीपीओ नें बताया कि रोहित की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी में ओल्ड हैबिट कंपनी की 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके दूसरे साथी पवन कुमार के घर से 350 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।

गांजे कि आपूर्ति चतरा शहर में होनी थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर नें बताया कि इस कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बिपिन कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। छापेमारी टीम में एसआई नितेश कुमार प्रसाद, एसआई नवीनचंद्र सिंह, एएसआई सुनील कुमार दुबे तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हंटरगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़े देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

लोकसभा और राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल 2026 पर बवाल, झारखंड में पक्ष- विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

लोकसभा और राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल 2026 पर बवाल, झारखंड में पक्ष- विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

Leave a Comment