साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, स्टेशन प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने मत्तांड गांव और लोकनिया गांव जो नारायणपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहां छापेमारी की गई , जिसके परिणामस्वरूप पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

jamtara से गिरफ्तार की गए आरोपियों में विष्णु मंडल, सचिन मंडल, सागर नायक, किशोर दास और विश्वजीत दास शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 15 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप और 50,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में ऐसा पता चला कि आरोपी लोगों को फोन करके खुद को बैंक अधिकारी या बिजली विभाग का कर्मचारी बताते थे, ताकी लोगों में डर पैदा कर सके और जांच में ये भी बाते सामने आई है की क्रेडिट/डेबिट कार्ड ब्लॉक कर देने की, बिजली के कनेक्शन काटने की धमकियां भी देते थे। —वे लोगों से बैंकिंग विवरण हासिल कर लेते थे और बाद में PhonePe और Google Pay जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करके उनके साथ धोखाधड़ी करते थे।
इस मामले के संबंध में, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई हैं, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।जामताड़ा के लिए यह कोई नई घटना नहीं ऐसे कई सारे साईबर अपराध जामताड़ा के झोली में पड़ा हुआ। जामताड़ा में बढ़ते साईबर अपराध को देखते हुए प्रशासन को उचित कारवाई करनी चाहिए ।
इसे भी पढ़े- jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह





