Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर पूर्वी में स्वर्णरेखा पर बनेगा नया पुल, शहर को जाम से मिलेगी राहत

On: December 17, 2025 1:59 PM
Follow Us:
जमशेदपुर पूर्वी में स्वर्णरेखा पर बनेगा नया पुल, शहर को जाम से मिलेगी राहत
---Advertisement---

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर नए पुल के निर्माण की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। यह पुल भुइयांडीह स्थित बारा घाट पर बनाया जाएगा और सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-33 से जुड़ेगा। पुल के निर्माण पर करीब 49 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस परियोजना में करीब 4 किलोमीटर लंबा पुल और फोरलेन सड़क का निर्माण शामिल है। इसके बन जाने से जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश किए बिना सीधे हाईवे तक पहुंच सकेंगे। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक दबाव कम होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Also Read: Deoghar में पुलिस कर्मियों के लिए दो दिवसीय वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यशाला का आयोजन

आज आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के दौरान किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और परियोजना को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment