झारखंड के गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरिडीह पुलिस ने संदीप राय उर्फ रॉकी यादव का सरिया लदा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने फर्जी जीएसटी पेपर के साथ ट्रक को दबोचा है। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार झारखंड पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। सूत्रों की मानें तो वर्षों से फर्जी कागजात पर संदीप राय उर्फ रॉकी यादव का सरिया झारखंड, बंगाल सहित कई राज्यों में जाता रहा है। कई बार इनका फर्जी जीएसटी पेपर सरिया ट्रांसपोर्ट करने वाला ट्रक पकड़ाया भी है। लेकिन अबतक इनपर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस और जीएसटी अधिकारियों की मिलीभगत से एक संगठित गिरोह के तहत वर्षों से इनका कारोबार फल-फूल रहा है।

लेकिन पिछले कुछ दिनों खबरों में आने और टीवी45 की खास मुहिम के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ी है। कथित जालसाज संदीप राय उर्फ रॉकी यादव ने इस बार शिव ट्रेडर्स के नाम पर फर्जी GST पेपर बनाया था और रुद्रा ट्रांसपोर्टिंग के जरिए जो कि उन्हीं का है सरिया को ले जाया जा रहा था। लेकिन गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। इससे पहले भी डुमरी थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास रॉकी यादव उर्फ संदीप राय का सरिया लदा दो ट्रक पकड़ था।
सूत्रों के मानें तो पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी संदीप रॉय उर्फ रॉकी यादव पिछले कई वर्षों से शेल कंपनियों के नाम पर हजारों करोड़ की चोरी में लगे हैं। ऐसा अनुमान गिरिडीह जिले के डुमरी थाना में पुलिस द्वारा 2 ट्रक सरिया जब्त करने के बाद से ही लगाया जा रहा है। झारखंड पुलिस ने कुछ दिन पहले भी कार्रवाई करते हुए लोहे से लदे दो ट्रकों को जब्त किया था। पुलिस ने बताया कि ट्रकों के पास वैध कागजात नहीं पाए गए। जब्त किए गए ट्रकों के नंबर CG07AU0417 और UP52BT2330 बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फर्जी कागजात और शेल कंपनियों का यह खेल न सिर्फ आर्थिक अपराध है। बल्कि यह देश की वित्तीय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा भी है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और जागरूकता ही इससे निपटने का सबसे प्रभावी तरीका माना जा रहा है। लेकिन बंगाल में गहरी पैठ और आसनसोल, दुर्गापुर के जीएसटी अधिकारियों से मिलीभगत की वजह से रॉकी यादव पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। जिस तरह इस मामले को लेकर झारखंड पुलिस हरकत में आयी है अगर पिश्चिम बंगाल पुलिस भी चुस्ती से काम करे तो बहुत जल्द इस गिरोह के सारे सदस्य गिरफ्त में आ सकते हैं





