Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

NH-23 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

NH-23 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
---Advertisement---

Bokaro News: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-23 पर गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-9 निवासी विकास चटर्जी के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने तथा मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास चटर्जी चास स्थित एक निजी संस्थान में कार्यरत था। ड्यूटी से लौटते समय, जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read: NH-23 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और एनएच-23 को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

घटना स्थल पर मौजूद अमर कुमार ने बताया कि मृतक विकास के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार में कमाने वाला वही एकमात्र सदस्य था। ऐसे में परिजनों के पास अब कोई सहारा नहीं बचा है, इसलिए वे मुआवजा एवं सरकारी मदद की मांग कर रहे हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जाम हटाने एवं परिजनों को समझाने में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था और बातचीत की प्रक्रिया चल रही थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment