Assembly में नकली हस्ताक्षर मामले में सरगर्मी तेज हो गई है ।पश्चिम बंगाल Assembly में नकली हस्ताक्षर मामले के सिलसिले में CID द्वारा TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को समन भेजे जाने के बाद अब एक और बड़ी घटना सामने आई है। विधानसभा में नकली हस्ताक्षर मामले में शनिवार को जब अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा के मुद्दे पर बात करने के लिए बेलेघाटा का दौरा करने के बाद सोनारपुर पहुंचे तो वहां के स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान उन्होंने अभिषेक बनर्जी के साथ हाथापाई की। बनर्जी हेलमेट पहनकर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने TMC कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने के लिए एक दौरे की शुरुआत की है। ये वे लोग हैं जो बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भड़की हिंसा से प्रभावित हुए थे। सोनारपुर में हुए हमले के दौरान, बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए, जबकि स्थानीय लोग “चोर! चोर!” के नारे लगा रहे थे। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि यह हमला BJP द्वारा प्रायोजित था और कहा “वे मेरी हत्या करना चाहते थे।”

Assembly में नकली हस्ताक्षर मामले को लेकर सोनारपुर में हुए हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को निशाने पर लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा “यह सब BJP द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने आगे कहा की “अभी एक महीना भी नहीं बीता है, फिर भी पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है।आरोप है कि यह हमला ठीक उसी समय हुआ जब अभिषेक बनर्जी सोनारपुर पहुंचे।इसके बीच बनर्जी पर महिलाएं हाथ में अंडे और पत्थर लेकर अभिषेक बनर्जी फेंकने लगी। हमले के बीच TMC नेता ने हेलमेट पहन रखा था और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए उनके चारों ओर एक सुरक्षा घेरा बना लिया था। बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गएस जबकि स्थानीय लोगों ने “चोर! चोर!” के नारे लगाए। सोनारपुर दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित है, जो कोलकाता के काफी करीब है।
4 मई को बंगाल चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद, कई इलाकों में TMC कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आईं। अभिषेक बनर्जी अब उन सभी प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए एक दौरे पर निकले हैं। जब सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ, तो मौके पर मौजूद TMC कार्यकर्ताओं ने तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
READ ALSO : “विश्वास के 12 वर्ष”कार्यक्रम के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन : अमर कुमार बाउरी रहे मुख्य अतिथि





