Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कल की गिरावट के बाद आज रॉकेट बना शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 300 प्वाइंट उछला

On: March 20, 2026 11:36 AM
Follow Us:
कल की गिरावट के बाद आज रॉकेट बना शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 300 प्वाइंट उछला
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार से ही आज बाजार में खरीदारी का माहौल है। सेंसेक्स 1000 प्वाइंट की जबरदस्त तेजी के साथ 75000 के पार पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 प्वाइंट का उछाल देखने को मिल रहा है। फिलहाल निफ्टी 23300 के करीब कारोबार कर रहा है।

add

कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में आज की तेजी के पीछे की मुख्य वजह है क्रूड की कीमतों में गिरावट। क्रूड का भाव 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका गया था जो अब गिरकर 107 के करीब कारोबार कर रहा है। भारत के बाजार के लिए ये एक बहुत बड़ा पॉजिटिव खबर है। क्योंकि भारत अपनी जरूरतों का करीब 80 परसेंट कच्चा तेल आयात करता है। और क्रूड का ऊपर जाना यानी पूरी इकॉनोमी के लिए बुरा संकेत माना जाता है। सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर ईरान के हमले की खबर आने के बाद कल अचानक क्रूड के भाव जबदस्त उछाल आया था।

भारतीय शेयर बाजार में कल की गिरावट जून 2024 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट थी। ऐसे में कई स्टॉक की कीमतें नीचें आई हैं जिसे अब निवेशक अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा बना रहे हैं। कल भारतीय शेयर बाजार में करीब 3 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई थी।

बाजार में आज की तेजी के पीछे पॉजिटिव ग्लोबल संकेत भी काम कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की धरती पर अमेरिकी सैनिक नहीं उतारेंगे। साथ ही इजरायल ने कहा है कि वो ईरान के ऑयल ठिकानों पर हमला नहीं करेगा। शायद यही वजह है कि आज अमेरिकी फ्यूचर बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है।

Also Read- गयाजी एयरपोर्ट पर 1 हफ्ते में 18.5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) के लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) को लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

Leave a Comment