नावाडीह प्रखंड क्षेत्र में कथित तौर पर जारी अवैध कोयला, बालू (illegal coal, sand) एवं पत्थर खनन के विरोध में सोमवार को आजसू पार्टी की ओर से अंचल कार्यालय परिसर के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध खनन (illegal coal, sand) का कारोबार लगातार जारी है और संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहे हैं। धरना को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं संस्थापक सदस्य (झारखंड आंदोलनकारी) प्रो. अलाउद्दीन अंसारी ने कहा कि अवैध कोयला (illegal coal, sand) और पत्थर खनन के कारण सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपु अग्रवाल ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद अवैध कोयला खनन कराया जा रहा है। उनका आरोप था कि कुछ पैसे के लालच में मजदूरों से जोखिम भरे तरीके से सुरंगों में काम कराया जाता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर कार्रवाई से बचते रहे हैं, जिसके कारण तस्करों में किसी प्रकार का भय नहीं है।
धरना की अध्यक्षता कर रहे आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने कहा कि नावाडीह में अवैध खनन का कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां मूकदर्शक बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि अवैध खनन, परिवहन और इसमें शामिल माफियाओं के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आजसू पार्टी का यह अनिश्चितकालीन धरना आगे और व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों तथा संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
धरना में पूर्व सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो, जिला सह सचिव अर्जुन महतो, जिला सचिव बॉबी पटेल, प्रखंड सह सचिव भगीरथ महतो, बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम महतो, छात्र सचिव विक्की शर्मा, परमेश्वर महतो, कमरुद्दीन अंसारी, सावन महतो, महावीर महतो, नकुल ठाकुर, रवि कुमार, चिंतामणि महतो सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े- बुधमू (Budhmu) के सर्किल ऑफिस (CO) सच्चिदानंद कुमार वर्मा गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई को बताया जा रहा है “गैर-कानूनी





