Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में नाबालिगों से जुड़े हथियार और लूट कांड का खुलासा, तीन निरुद्ध

On: December 30, 2025 2:45 PM
Follow Us:
लोहरदगा में नाबालिगों से जुड़े हथियार और लूट कांड का खुलासा, तीन निरुद्ध
---Advertisement---

Jharkhand News: लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों नाबालिगों से जुड़े हथियार और लूट के मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में किया। लोहरदगा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को अवैध हथियार और लूट के सामान के साथ निरुद्ध किया है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि कैरो थाना क्षेत्र के ख्वास अंबवा मैदान में कुछ नाबालिग हथियार के साथ मौजूद हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुलिस उपाधीक्षक सह अंचल निरीक्षक किस्को संदीप रंजन, कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार मुर्मू, सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक पंचानंद गोप तथा कैरो थाना का सशस्त्र बल शामिल था।

गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। तलाशी के दौरान नाबालिगों के पास से 12 बोर का एक देशी कट्टा (लकड़ी का बट लगा हुआ), लाल रंग की TVS NTORQ स्कूटी तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। बरामद हथियार और वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर नाबालिग कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पूछताछ में मामले से जुड़े तथ्य सामने आए। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने एक अन्य नाबालिग साथी के साथ मिलकर नंदनी डैम से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों को हथियार दिखाकर लूटपाट की थी। इस घटना में एक DSLR कैमरा, मोबाइल फोन और नकदी की लूट की गई थी। इस संबंध में कैरो थाना में पहले से मामला दर्ज है।

नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने भंडरा से तीसरे नाबालिग को भी निरुद्ध किया, जिसके पास से लूटा गया DSLR कैमरा बरामद किया गया। इसके बाद लूट की घटना और हथियार बरामदगी से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो गए। बरामद देशी कट्टा के संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कैरो थाना कांड संख्या 75/25 दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि तीनों नाबालिगों की उम्र लगभग 17 वर्ष है। सभी छात्र हैं। उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड होम भेज दिया गया है।

@tv45

Also Read: लातेहार में नगर पंचायत के खिलाफ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, दूसरे दिन भी दुकानें बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment