Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Bihar Chunav से पहले 15 राजनीतिक दलों पर लटकी तलवार

On: August 22, 2025 9:45 AM
Follow Us:
Bihar Chunav
---Advertisement---

पटना – बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav) 2025 से पहले, राज्य की 15 पंजीकृत राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द होने की संभावना बढ़ गई है।

भारत निर्वाचन आयोग ने इन दलों को कारण बताओ नोटिस भेजा है, क्योंकि इन्होंने पिछले 6 सालों में एक बार भी कोई चुनाव नहीं लड़ा है।

आयोग के अनुसार, ये सभी गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल निर्वाचन आयोग में पंजीकृत होने के बावजूद लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इन सभी दलों से 1 सितंबर को दोपहर 3 बजे उनके सामने उपस्थित होकर जवाब देने के लिए कहा है।

Bihar Chunav: इन पार्टियों को मिला है चुनाव आयोग का नोटिस:

  • भारतीय आवाम एक्टिविस्ट पार्टी
  • भारतीय जागरण पार्टी
  • भारतीय युवा जनशक्ति पार्टी
  • एकता विकास महासभा पार्टी
  • गरीब जनता दल (सेक्युलर)
  • जय जनता पार्टी
  • जनता दल हिन्दुस्तानी
  • लोकतांत्रिक जनता पार्टी (सेक्युलर)
  • मिथिलांचल विकास मोर्चा
  • राष्ट्रवादी युवा पार्टी
  • राष्ट्रीय सद्भावना पार्टी
  • राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी
  • वसुधैव कुटुंबकम पार्टी
  • वसुंधरा जन विकास दल
  • यंग इंडिया पार्टी

इस कदम को बिहार में राजनीतिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand को नितिन गडकरी का तोहफा, झारखंड में सड़क निर्माण को मिली नई रफ्तार, राज्य को मिलेगा विकास का नया आयाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment