Bettiah News: मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के अहवर कुड़िया पंचायत अंतर्गत पासवान चौक स्थित कुशवाहा बीज भंडार पर शुक्रवार को किसानों के बीच यूरिया खाद का वितरण किया गया। कुल 125 बोरा यूरिया निर्धारित दर पर वितरित किया गया, जिससे स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली।

बीज भंडार के प्रोपराइटर दिलीप कुमार कुशवाहा ने जानकारी दी कि खाद वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसानों से आधार कार्ड लिया गया। निर्धारित मूल्य ₹266.50 प्रति बोरी की दर से खाद दी गई, जिसे पाने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Also Read: अहवर कुड़िया पंचायत में किसानों को वितरित किया गया यूरिया, किसानों में दिखा उत्साह
अहवर तुरहा पट्टी निवासी किसान पारस साह, सुरेश चौरसिया और रूपलाल साह ने बताया कि उन्हें उचित मूल्य पर यूरिया मिल गया, जिससे खेती कार्य में सहायता मिलेगी।
गौरतलब है कि इन दिनों मझौलिया प्रखंड में यूरिया की भारी किल्लत है। मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पाने से किसान परेशान हैं। ऐसे में यह वितरण कार्यक्रम किसानों के लिए राहत की खबर लेकर आया।









