Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhojpur: बाढ़ के पानी में डूबने से मजदूर की मौत, शव अगले दिन बरामद

मजदूर की मौत
---Advertisement---

Bhojpur News: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसउर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान घूरभारी राम के रूप में हुई है, जो गांव के ही निवासी थे।

स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, गांव में इन दिनों बाढ़ का पानी फैला हुआ है। रविवार की सुबह घूरभारी राम शौच के लिए निकले थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर पड़े। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

जब वे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम तक जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तलाश की गई, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण पहले दिन सफलता नहीं मिली।

Also Read: बाढ़ के पानी में डूबने से मजदूर की मौत, शव अगले दिन बरामद

अगले दिन सुबह काफी मशक्कत के बाद बाढ़ के पानी से उनका शव बरामद किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे से गांव में शोक की लहर है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment