Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhutan के प्रधानमंत्री ने राजगीर में रॉयल भूटानी बौद्ध मंदिर का उद्घाटन किया

On: September 4, 2025 2:51 PM
Follow Us:
Bhutan के प्रधानमंत्री ने राजगीर में रॉयल भूटानी बौद्ध मंदिर का उद्घाटन किया
---Advertisement---

Nalanda News: नालंदा जिले के राजगीर में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भव्य रॉयल भूटानी बौद्ध मंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और इसकी ऊंचाई 70 फीट है। इस ऐतिहासिक मौके पर भूटान के राजा, प्रमुख बौद्ध भिक्षु जे खेपों, भारत सरकार के केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू, तथा बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

इस मंदिर का शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 11 नवंबर 2018 को किया गया था। अब, इसके उद्घाटन के साथ यह भारत और भूटान के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक बन गया है।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस अवसर पर कहा, “यह सिर्फ एक मंदिर नहीं है, बल्कि यह भारत और भूटान के बीच शांति, मैत्री और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। आपलोग सौभाग्यशाली हैं कि भगवान बुद्ध की धरती पर रहते हैं।”

Also Read: Bhutan के प्रधानमंत्री ने राजगीर में रॉयल भूटानी बौद्ध मंदिर का उद्घाटन किया

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से ही इस भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है।

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस परियोजना के लिए बधाई दी।

यह मंदिर आने वाले समय में न केवल एक धार्मिक स्थल के रूप में बल्कि भारत-भूटान मैत्री के प्रतीक स्थल के रूप में भी जाना जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment