Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Hajipur को बड़ी सौगात: बिदुपुर-फतुहा नई रेल लाइन और ब्रिज निर्माण को मिली मंजूरी

On: November 27, 2025 2:00 PM
Follow Us:
Hajipur को बड़ी सौगात: बिदुपुर-फतुहा नई रेल लाइन और ब्रिज निर्माण को मिली मंजूरी
---Advertisement---

Hajipur News: केंद्र सरकार ने उत्तर बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत हाजीपुर को एक और बड़ी सौगात दी है। वर्षों से लंबित बिदुपुर-फतुहा नई रेल लाइन और रेल ब्रिज निर्माण को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह परियोजना लगभग 10 किलोमीटर लंबी होगी और उत्तर बिहार को राजधानी पटना से सीधे जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस फैसले की जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेताओं ने सर्किट हाउस, हाजीपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। लोजपा नेता अशरफ अंसारी ने बताया कि यह हाजीपुर की पुरानी और चिर-प्रतीक्षित मांग थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी अपने समय में इसके लिए प्रयास किए थे और अब उनके पुत्र, सांसद चिराग पासवान द्वारा संसदीय समिति में प्रस्ताव दिए जाने के बाद रेल मंत्रालय ने इस पर सहमति जताई है।

Also Read: पूर्णिया में आज प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी रैली, सीमांचल को मिलेंगी विकास की सौगातें

रेल मंत्रालय ने इस परियोजना के सर्वे की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि अब निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

अशरफ अंसारी ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि,

“यह निर्णय हाजीपुर के विकास की दिशा में एक लंबी छलांग है और इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया जीवन मिलेगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

Leave a Comment