Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Kishanganj में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2850 लीटर विदेशी शराब बरामद

Kishanganj में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2850 लीटर विदेशी शराब बरामद
---Advertisement---

Kishanganj News: कोचाधामन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2850.480 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या WB-57-D-2706) को भी जब्त किया है, जो शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा था।

ऐसे हुई कार्रवाई

कोचाधामन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से किशनगंज की ओर शराब की अवैध खेप ट्रक के माध्यम से भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कोचाधामन के नेतृत्व में धनपुरा पिकेट प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मस्तान चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान जैसे ही संदिग्ध ट्रक को रोका गया, उसका चालक ट्रक सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें से विदेशी शराब की बड़ी मात्रा बरामद हुई।

Also Read: Kishanganj में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2850 लीटर विदेशी शराब बरामद

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कोचाधामन थाना में कांड दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस मामले में शामिल तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

किशनगंज पुलिस की सख्ती

इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि किशनगंज पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस नीति” अपना रही है। जिले में शराब की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार चौकसी बढ़ा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment