Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: हाजीपुर में भीषण हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत

हाजीपुर में भीषण हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत
---Advertisement---

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकालना पड़ा।

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

यह हादसा हाजीपुर-जंदाहा (Bihar) मुख्य मार्ग पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार लग्जरी कार (अर्टिगा) सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े एक 16-पहिए वाले ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के लिए आई थी टीम

कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश (MP) के रहने वाले थे और एक सर्वे एजेंसी के लिए काम करते थे। वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल सर्वे करने के लिए बिहार आए हुए थे। बताया जा रहा है कि टीम किशनगंज से अपना काम पूरा कर हाजीपुर लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

Also Read: Jharkhand News: कैबिनेट का बड़ा फैसला, अंबेडकर आवास योजना में अब मिलेंगे 2 लाख

हादसे में 3 की मौके पर मौत, 4 घायल

हादसे में कार सवार तीन लोगों (दो पुरुष और एक महिला) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

 

 

 

Also read: PM मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा, गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली पर अरदास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment