Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ा फेरबदल, प्रदेश और जिला कमेटियां भंग; अब 5 लोग संभालेंगे कमान

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ा फेरबदल, प्रदेश और जिला कमेटियां भंग
---Advertisement---

पटना | Bihar: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के संगठन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। कुशवाहा ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्रदेश इकाई, सभी प्रकोष्ठों और जिला इकाइयों को भंग कर दिया है। यह कड़ा निर्णय पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद लिया गया।

Bihar Politics: 5 सदस्यों की कमेटी चलाएगी पार्टी

संगठन को भंग करने के बाद पार्टी के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने जानकारी दी कि फिलहाल 5 सदस्यों की एक संचालन समिति पार्टी का कार्यभार संभालेगी।

Bihar Politics: कोर कमेटी की बैठक में लगी मुहर

यह निर्णय एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल थे। बैठक में विधायक माधव आनंद, आलोक सिंह, रामपुकार सिन्हा, जंगबहादुर सिंह, अंगद कुशवाहा, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, बजेन्द्र पप्पू, चन्दन बागची, सुकुल राम और स्मृति कुमुद मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के पास 4 विधायक हैं। इनमें उनकी पत्नी स्नेहलता (सासाराम), आलोक कुमार सिंह (दिनारा) और रामेश्वर कुमार महतो (बाजपट्टी) शामिल हैं। माना जा रहा है कि संगठन को नए सिरे से धार देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े: बदल जाएगा लालू परिवार का पता, 19 साल बाद छिन गया ’10 सर्कुलर रोड’, अब यहां होगा नया ठिकाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment