Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar Vidhan Sabha: 236 विधायकों ने ली शपथ, डॉ. प्रेम कुमार का निर्विरोध स्पीकर बनना तय

On: December 2, 2025 12:09 PM
Follow Us:
Bihar Vidhan Sabha: 236 विधायकों ने ली शपथ, डॉ. प्रेम कुमार का निर्विरोध स्पीकर बनना तय
---Advertisement---

Bihar Vidhan Sabha: 18वीं बिहार विधान सभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार को राष्ट्रगान के साथ हुई। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने नवनिर्वाचित 236 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और गया सदर से 9वीं बार विधायक बने डॉ. प्रेम कुमार का विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बनना तय हो गया है। उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते मंगलवार को उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

add

Bihar Vidhan Sabha: सम्राट चौधरी ने सबसे पहले ली शपथ

 सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली। उनके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और अन्य मंत्रियों—विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय आदि ने शपथ ग्रहण की। आम विधायकों में शपथ ग्रहण का सिलसिला निर्वाचन क्षेत्र संख्या के अनुसार चला। सबसे पहले वाल्मीकिनगर से निर्वाचित विधायक सुरेंद्र प्रसाद को शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद विधायकों ने सदन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य सदस्यों का अभिवादन किया।

Bihar Vidhan Sabha: मंत्री मदन सहनी समेत 7 विधायक रहे अनुपस्थित

 शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 7 नवनिर्वाचित सदस्य सदन में अनुपस्थित रहे, जिस कारण वे शपथ नहीं ले सके। इनमें नीतीश कैबिनेट के मंत्री मदन सहनी भी शामिल हैं। अनुपस्थित रहने वाले अन्य प्रमुख विधायकों में भाजपा के विनय बिहारी, जीवेश मिश्रा, केदार नाथ सिंह, सुनील कुमार और जदयू के अनंत कुमार सिंह व अमरेंद्र कुमार पांडेय शामिल हैं। ये सभी सदस्य अब मंगलवार को शपथ लेंगे।

प्रेम कुमार ने दाखिल किया नामांकन

 सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रेम कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा सचिव के कक्ष में नामांकन के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रेम कुमार की ताजपोशी के बाद बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े: बदल जाएगा लालू परिवार का पता, 19 साल बाद छिन गया ’10 सर्कुलर रोड’, अब यहां होगा नया ठिकाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment