Hemant Soren पर तंज कसते हुए रांची स्थित BJP प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। और कहा कि केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभा नगरकर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।

उन्होंने Hemant Soren पर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए झारखंड में प्रवेश कर रहे है। BJP प्रवक्ता ने झारखंड सरकार Hemant Soren पर तंज कसते हुए कहा की घुसपैठियों को दमाद बना कर रखने की जरूरत नहीं है ।हमारे देश के प्रधानमंत्री पहले ही आदेश दे दिया है की घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना है। साथ ही प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की राज्य सरकार को चाहिए की अपने कामो पर ध्यान दे क्यों की राज्य सरकार अपने कार्यो से विमुख हो रही है। भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा नहीं मिला पा रही है।
BJP प्रवक्ता ने कहा कि संथाल परगना में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है, जो चिंता का विषय है।भाजपा प्रवक्ता का कहना है की कांग्रेस की तरह हमारा एजेंडा नहीं बदलता। भारत सरकार घुसपौठियों के प्रती जीरो टोलरेंस का निती अपनाया है।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी की तरह जैसा बीजेपी नहीं कहती की देश के संसाधनोें पर मुश्लमानों का पहला अधिकार है। आज की भारत सरकार ये मानती है। बल्कि ये पूरा देश उनका है जो भारत के मूल्य नागरिक है ।मुख्यमंत्री Hemant Soren को भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने घेरते हुए कहा की हम किसी तुष्टी पर विश्वास नहीं रखते। हम सबका साथ सबका विकास चाहते है ।
प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से मांग करते हुए कहा कि झारखंड को अवैध घुसपैठियों का “सेफ जोन” नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने संथाल परगना और पश्चिम बंगाल सीमा से सटे जिलों में तत्काल डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की, ताकि अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस भेजा जा सके।आखिरी शब्दों की ओर बढ़ते हुए उन्होनें कहा की इन घुसपौठियों के कारण हमारे सांस्कृति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ।
इसे भी पढ़े- जमशेदपुर के पहाड़ी गांवों में विकास की एक किरण आई नज़र: विधायक संजीव सरदार ने सुनी आदिम जनजातीय की शिकायत





