Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्थरपनिया (Pattharpaniya)जंगल में पेड़ से लटका शव, मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार

On: July 13, 2026 6:37 PM
Follow Us:
पत्थरपनिया (Pattharpaniya)जंगल में पेड़ से लटका शव, मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार
---Advertisement---

गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव स्थित पत्थरपनिया (Pattharpaniya) जंगल में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय गोला कोरवा का मामला हत्या का निकला। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस सनसनीखेजपत्थरपनिया (Pattharpaniya) गांव हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई (देवर) को गिरफ्तार कर लिया है। Pattharpaniya) गांव हत्याकांड का खुलासा करते हुए, चिनिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को गोला कोरवा का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला था।

शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया। इसके आधार पर चिनिया थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 238(3)(5) के तहत अनुसंधान शुरू किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के छोटे भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी सकलपतीया देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना के दिन गोला कोरवा ने दोनों को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

पुलिस ने बाद में मृतक की पत्नी सकलपतीया देवी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर बेहद कम समय में पूरे हत्याकांड का खुलासा किया। छापेमारी दल में चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक, रंका अंचल निरीक्षक, एएसआई सुखराम उरांव, एएसआई ओम प्रकाश कुमार, अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े –आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल (mock drill )का आयोजन,आपदा राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment