Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro: अपराध और हादसों पर नकेल कसने को एक्शन मोड में पुलिस, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

On: July 18, 2025 5:41 PM
Follow Us:
पुलिस
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्ती के मूड में है। शुक्रवार को बोकारो एसपी हरविंदर कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था।

गोष्ठी के दौरान एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की ज़िम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा। उन्होंने विशेष रूप से हाल के दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई और इन पर तुरंत नियंत्रण पाने की बात कही।

एसपी सिंह ने यह भी ऐलान किया कि जो पुलिसकर्मी बीते एक से डेढ़ महीने में बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इससे पुलिस बल में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार देखने को मिला।

Also Read: अपराध और हादसों पर नकेल कसने को एक्शन मोड में पुलिस, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

गोष्ठी में हाल ही में झुमरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ और सक्रिय नक्सली गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। एसपी ने बताया कि नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और आने वाले समय में अभियान और भी तीव्र होगा।

एसपी ने अधिकारियों को चेताया कि अपराध केवल एफआईआर दर्ज करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई और सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से ही कायम होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment