Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro पुलिस ने जुए के अड्डे पर हुई लूट और हत्या का किया खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

लूट और हत्या
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा गांव में हुए जुए के अड्डे पर लूट और हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अनिमेष कुमार गुप्ता कर रहे थे।

1 और 2 अगस्त की रात को गोमिया जनरल स्टोर के पास कुछ लोग जुए में लिप्त थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने वहां धावा बोल दिया और लूटपाट शुरू कर दी। लूट के दौरान हुई गोलीबारी में मटु दास नामक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसकी बाद में बीजीएच अस्पताल में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोली के खोखे को बरामद किया। जांच के दौरान सामने आया कि घटना को अंजाम देने वाले आठ अपराधियों में से पांच को पुलिस ने हथियारों और लूट के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read: Bokaro पुलिस ने जुए के अड्डे पर हुई लूट और हत्या का किया खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

बरामद सामान में शामिल हैं:

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:

  1. बिरबल कुमार सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ कटप्पा (निवासी खेतको, पेटरवार) – मास्टरमाइंड, जिस पर हत्या, लूट और डकैती जैसे 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  2. शेखर कुमार उर्फ शेखर प्रजापति

  3. प्रमोद कुमार धर

  4. कृष कुमार

  5. सुरजदेव सिंह उर्फ बटलर

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पेटरवार स्थित वाइन शॉप में लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment