पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल आर.एन. रवि ने यहां लोक भवन में 35 के अलावा और मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।तेरह कैबिनेट मंत्रियों और 22 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें से तीन को स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया गया था। जो 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी।बता दें की सुवेंदु अधिकारी अब तक केवल छह मंत्रियों की टीम के साथ काम कर रहे थे।
जबकि व्यक्तिगत रूप से 41 विभागों का प्रभार संभाल रहे थे। 1 जून, 2026 को शपथ लेने वालों में दीपक बर्मन,अर्जुन सिंह, शंकर घोष, तापस रॉय और मनोज कुमार उरांव जैसे नेता शामिल हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली, जबकि राज्य मंत्रियों की सूची में जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, अशोक डिंडा, आनंदमय बर्मन, नादियार चंद बाउरी और विशाल लामा जैसे मंत्री शामिल हैं। कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की पूरी सूची इस प्रकार है।
कुछ कैबिनेट मंत्री इस प्रकार के है-
दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उराँव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जग्गन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, सारदवत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल, अनुप कुमार दास
राज्य मंत्री के रुप तीन मंत्रियों ने शपथ –
डॉ. इंद्रनील खान, मालती राव रॉय, राजेश महतो
इसे भी पढ़े- RCB के शानदार जीत पर RCB फैंस में दिखा रोंमाच : GT को पाँच विकेट से हराकर जीता मैच




