Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोयला उत्पादन और खदानों की बिगड़ती हालत को लेकर चलाया गया Campaign : BCKU के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

On: June 9, 2026 12:42 PM
Follow Us:
कोयला उत्पादन और खदानों की बिगड़ती हालत को लेकर चलाया गया Campaign : BCKU के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
---Advertisement---

धनबाद में BCKU ने ECL के मुगमा इलाके में लगातार घटते कोयला उत्पादन और खदानों की बिगड़ती हालत को लेकर एक Campaign शुरू किया है। लक्खी माता खदान में BCKU के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यूनियन ने उत्पादन बढ़ाने और खदानों को बचाने के लिए कदम उठाने की मांग की है।बता दें कि इस Campaign का यह उदेश्य था उत्पादन और खदानों की बिगड़ती हालत में सुधार किया जाए ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यूनियन नेता रामजी यादव ने कहा कि मुगमा इलाके की सभी खदानों में उत्पादन दिन-ब-दिन पिछड़ रहा है। मुगमा इलाके को 2025-26 की अवधि में ₹600 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि वे मुगमा इलाके को फिर से बेहतर बनाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। हर ब्रांच के मैनेजरों को उत्पादन में सुधार के लिए पत्र सौंपे गए थे, लेकिन मैनेजमेंट के सुस्त रवैये के कारण स्थिति और खराब हो गई है। इसका मुख्य कारण कोयले और डीजल की चोरी है, जिसके रुकने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।

यूनियन नेता रामजी यादव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यूनियन चाहती है कि वर्कर, यूनियन और मैनेजमेंट मिलकर काम करें ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके और सभी खदानों का कामकाज सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा जब मुगमा इलाके में उत्पादन बढ़ेगा, तभी वर्कर और यूनियन की तरक्की होगी।

BCKU ने इन मुद्दों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। रामजी यादव ने बताया कि 9 जून से कुमारधुबी खदान में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। इसके बाद हरियाजाम, बैजाना और लक्खी माता समेत सभी ब्रांचों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। आखिर में, BCKU के जनरल सेक्रेटरी और विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में ECL हेडक्वार्टर में एक दिन का धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी मैनेजमेंट कोई कदम नहीं उठाता है, तो भविष्य में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़े- कुख्यात criminal फिरोज अंसारी गिरफ्तार : जिंदा कारतूस किया गया बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment