Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निमंत्रण किया स्वीकार

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। आगामी 22 नवंबर 2026 को विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है। उन्होंने इस आयोजन के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार को झारखंड मंत्रालय में विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा और कार्यक्रम की जानकारी दी।

22 नवंबर को विधानसभा परिसर में होगा समारोह

झारखंड विधानसभा की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 22 नवंबर 2026 को रांची स्थित विधानसभा परिसर में वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से विधानसभा की अब तक की विधायी यात्रा और राज्य के लोकतांत्रिक विकास में उसकी भूमिका को याद किया जाएगा।

इस वर्ष समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित करने की तैयारी है। कार्यक्रम में विधानसभा की परंपरा के अनुसार सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद अब समारोह में उनकी उपस्थिति तय मानी जा रही है। विधानसभा के इस स्थापना दिवस समारोह पर जनप्रतिनिधियों, विधानसभा के अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहने की उम्मीद है।

इस तरह 22 नवंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह झारखंड विधानसभा की 26 वर्षों की यात्रा को याद करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के महत्व को रेखांकित करने का अवसर होगा।

15 नवंबर 2000 को बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के तहत बिहार के दक्षिणी हिस्सों को अलग करके झारखंड को भारत का 28वां राज्य बनाया गया था। यह दिन महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ भी मेल खाता है। इस बार स्थापना दिवस 15 नवंबर को नहीं मनाया गया था। महापर्व छठ पूजा के वजह से इसबार कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment