Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम रवाना होंगे, कल से होगा धुआंधार चुनाव प्रचार

On: March 27, 2026 12:34 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम रवाना होंगे, कल से होगा धुआंधार चुनाव प्रचार
---Advertisement---

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम असम जाएंगे। सोरेन कल से धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए 21 स्टार प्रचारकों का चयन पहले ही किया जा चुका है। स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन का नाम भी शामिल है।

add

झामुमो के तीर-धनुष चुनाव चिह्न के साथ कुल 18 प्रत्याशी असम विधानसभा चुनाव में मैदान में हैं। पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कुल 21 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए थे, लेकिन उनमें से 3 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया। 24 मार्च को हुई स्क्रूटनी के बाद बोकाजन सुरक्षित सीट से प्रताप चिंग रंगफार, माकुम सीट से मुना कर्मकार और तीताबोर सीट से सुनिया तांती का नामांकन रद्द हुआ है।

झामुमो का चुनाव प्रचार 28 मार्च को दोपहर ढाई बजे से गोसाईगांव सीट से शुरू होगा। चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवाहाटी से हेलीकॉप्टर के जरिए गोसाईगांव जाएंगे। असम में स्टार प्रचारकों के लिए भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए स्पेन एयर प्राइवेट लिमिटेड के एयरक्राफ्ट बेल 429 को किराये पर लिया गया है।

झामुमो के स्टार प्रचारकों में पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय शामिल हैं, जो पहले से ही असम में रहकर वहां की सारी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। उनके साथ मंत्री चमरा लिंडा, दीपक बिरुवा, रामसूर्या मुंडा और सुदीप गुड़िया जैसे स्टार प्रचारक भी होंगे। रामनवमी की शोभायात्रा के बाद बाकी सभी स्टार प्रचारक असम के लिए रवाना हो जाएंगे। 9 अप्रैल को मतदान है, ऐसे में सभी स्टार कैंपेनर 7 अप्रैल तक असम में रहकर प्रचार अभियान चलाएंगे।

हम आपको बता दें कि 15 साल बाद एक बार फिर पार्टी असम में चुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले 2011 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 9 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, लेकिन तब कोई सफलता नहीं मिली थी। उस दौरान JMM को करीब 1 प्रतिशत वोट मिले थे।

इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में आज ब्लैक फ्राइडे, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment