Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, 16 मार्च को सड़कों पर उतरेगी पार्टी

On: March 14, 2026 12:18 PM
Follow Us:
LPG गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, 16 मार्च को सड़कों पर उतरेगी पार्टी
---Advertisement---

राज्य में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि एलपीजी गैस की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, इसलिए कांग्रेस अब इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

add

राज्यभर में होगा चरणबद्ध प्रदर्शन

कांग्रेस नेता किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि पार्टी 16 मार्च से राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। रांची के राजेंद्र चौक सहित झारखंड के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार तथा भाजपा के खिलाफ विरोध जताएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इन मुद्दों को विधानसभा और जनता के बीच उठा रही है, लेकिन आम लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। इसलिए अब पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेंगे।

रांची समेत कई जगहों पर गैस की कमी से लोग परेशान

राजधानी रांची और राज्य के कई इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। कई जगहों पर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और डोर-टू-डोर डिलीवरी भी प्रभावित बताई जा रही है। झारखंड में अचानक घरेलू गैस की बुकिंग बढ़ने के कारण कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से कम कर दी है जिससे होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।

मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ा ईंधन संकट

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है और इसका बड़ा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से आता है। इस मार्ग में बाधा आने से देश में गैस आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि एलपीजी आपूर्ति की निगरानी की जाए और जमाखोरी या कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए उत्पादन बढ़ाने और वितरण व्यवस्था मजबूत करने के कदम भी उठाए जा रहे हैं।

महंगाई और गैस संकट को लेकर सरकार पर निशाना

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। पार्टी का कहना है कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार 16 मार्च से शुरू होने वाले इस आंदोलन के जरिए राज्यभर में जनता की आवाज उठाई जाएगी और केंद्र सरकार से गैस की किल्लत और महंगाई पर ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।

Also Read- क्या पुतिन ईरान की मदद कर रहे हैं? अमेरिका जताई आशंका!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment