Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को लेकर विवाद, रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन

On: March 8, 2026 6:54 PM
Follow Us:
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को लेकर विवाद, रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रपति के साथ कथित तौर पर हुए व्यवहार और प्रोटोकॉल में खामियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में नाराजगी देखी जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज राजधानी रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी आपत्ति जताई।

add

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने राजनीतिक स्तर को काफी नीचे गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की महामहिम राष्ट्रपति जो आदिवासी समाज की बेटी हैं और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया।

दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल में आयोजित 9वें इंटरनेशनल संथाली कॉन्क्लेव में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में बदलाव कर दिया गया। साथ ही राज्य सरकार के किसी भी मंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद यह मामला तेजी से राजनीतिक रंग लेने लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर हो रही आलोचनाओं पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रही है। ममता बनर्जी ने इसे आगामी राज्य चुनावों से पहले चलाए जा रहे आक्रामक अभियान का हिस्सा बताया।

Also Read- रांची में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी अपने दौरे के दौरान व्यवस्थाओं में कमी पर नाराजगी जताई थी और इसे शर्मनाक बताते हुए कहा था कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए।

भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रपति के सम्मान और देश की जनता के स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया। उनका कहना है कि इस घटना को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आदिवासी समाज में भी इसको लेकर काफी आक्रोश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment