Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया

On: March 8, 2026 5:13 PM
Follow Us:
रांची में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया
---Advertisement---

रांची में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। राजधानी रांची के चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्विट हॉल में भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवनिर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों से चुनाव जीतकर आए भाजपा से जुड़े या समर्थित कुल 387 जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

add

समारोह के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में उन कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने पूरे चुनाव के दौरान संगठन के सच्चे सिपाही की तरह काम करते हुए प्रदेश के 48 निकायों में घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्य के विभिन्न नगर निकायों में हुए चुनाव स्थानीय विकास, शहरी प्रशासन और जनभागीदारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इन चुनावों में विभिन्न दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी हिस्सा लिया था। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत को पार्टी संगठन अपनी नीतियों और जनसमर्थन का परिणाम बता रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने कई स्थानों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को हराने का प्रयास किया। इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के संकल्प और मेहनत के कारण कई जगहों पर जीत हासिल हुई। इस अवसर पर भाजपा सांसद और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है और यदि जरूरत पड़ी तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिनदहाड़े गोलीबारी जैसी घटनाएं सरकार की नाकामी को दर्शाती हैं। ऐसी जनविरोधी सरकार के खिलाफ आवाज उठाना और उसे सत्ता से हटाना ही पार्टी का लक्ष्य है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनसे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Also Read- हस्तरेखा शास्त्र में गुरु पर्वत पर बना स्क्वायर यानी वर्ग अत्यंत शुभ माना जाता है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

झारखंड छात्र आंदोलन: 13वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष, प्रतिनिधिमंडल घोषित, अब खुली या बंद कमरे की वार्ता पर टिकी निगाहें

झारखंड छात्र आंदोलन: 13वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष, प्रतिनिधिमंडल घोषित, अब खुली या बंद कमरे की वार्ता पर टिकी निगाहें

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

रांची में JPSC विवाद पर समाधान की कोशिश तेज, सरकार बातचीत को तैयार, अब छात्रों के फैसले का इंतजार

झारखंड में JPSC विवाद पर समाधान की कोशिश तेज, सरकार बातचीत को तैयार, अब छात्रों के फैसले का इंतजार

Leave a Comment