Cricket प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। IPL की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन पहली बार झारखंड राज्य Cricket संघ JSCA द्वारा किया जा रहा है। यह लीग राज्य के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी। Cricket खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया आज जमशेदपुर में संपन्न हुई जिसके दौरान छह फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन किया।

झारखंड प्रीमियर लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। जो झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित की जा रही है। JSCA द्वारा आयोजित इस महत्वाकांक्षी लीग में राज्य की कुल छह टीमें भाग ले रही हैं,इनमें रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटानागपुर रॉयल्स, संथाल स्ट्राइकर्स, धनबाद डायमंड्स और कोयलंचल सुपर किंग्स शामिल हैं।यह लीग खिलाड़ियों को नया पहचान देगी और आगे चलकर यही खिलाड़ी अपने राज्य को नाम रौशन करेंगें ।
जमशेदपुर में आयोजित नीलामी प्रक्रिया के दौरान सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन किया। प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ₹50 लाख का बजट रखा गया है। इस लीग में राज्य के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ-साथ “आइकन प्लेयर्स” को भी शामिल हुए है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊँचा उठने की उम्मीद है। JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव ने कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य झारखंड के युवा क्रिकेटरों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और अंततः राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड प्रीमियर लीग राज्य में क्रिकेट के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
इस भी पढ़े- UG (CUET-UG) 2026 परीक्षा में देरी को लेकर विवाद : NTA ने बताया इसे तकनीकी गड़बड़ी





