Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद पुलिस के शिंकजे पर अपराधी प्रिंस खान, प्रिंस खान के दो गुर्गों (Henchmen) के साथ धनबाद पुलिस का मुठभेड़

धनबाद पुलिस के शिंकजे पर अपराधी प्रिंस खान, प्रिंस खान के दो गुर्गों (Henchmen) के साथ धनबाद पुलिस का मुठभेड़
---Advertisement---

धनबाद पुलिस वासेपुर भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान पर लगातार शिकंजा कसने के काम कर रही है।पिछले दिनों पुलिस और प्रिंस खान के दो गुर्गों (Henchmen)के साथ मुठभेड़ हुआ था। जिसमे पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों गुर्गों (Henchmen) का हाफ एनकाउंटर कर दिया था। अब प्रिंस खान के मामले में NIA की टीम जांच में जुट गई है। NIA की टीम धनबाद पहुची। एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात कर प्रिंस खान के अपराधिक इतिहास,उंसके लोकल गुर्गो (Henchmen) और पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी ली है।वासेपुर में उसके कथित गुर्गों, सहयोगियों, पुराने संपर्कों और आर्थिक नेटवर्क को खंगालने में NIA की टीम जुट गई है।

वही वासेपुर भगौड़ा प्रिंस खान ने व्हाट्सएप मैसेज कर अंकुर बायो केमिकल के मालिक अंकुर शर्मा से एक मुश्त 5 करोड़ व 20 लाख रुपये मंथली रंगदारी माँगी है।निरसा के डूबी में स्थित अंकुर बायो केमिकल फेक्ट्री है।अंकुर शर्मा के बिजनस पार्टनर सुनील साहू से भी व्हाट्सएप मैसेज कर रंगदारी मांगी है।

बताया जा रहा व्हाट्सएप मैसेज में पहले की तरह धमकी मैसेज नही बल्कि सहायता वाले लहजे में किया गया है।मैसेज में लिखा है कि धनबाद में कही भी बिजनेस कीजिये आपको कोई दिक्कत नही होगी।मुझे भी गैंग चलाना पड़ता है।मेरे दो सौ लड़के जेल में हैउनकी देखभाल और वकील में भारी ख़र्च हो रहा है।आपका अरबो का बिजनेस है । इसलिय सहयोग करे। रंगदारी मैसेज के बाद व्यवसायी ने पुलिस से की शिकायत की है।पुलिस शिकायत के बाद व्यवसायी की सुरक्षा बढ़ा दी है।पुलिस के साथ स्पेशल ब्रांच के अलावे अन्य एजेंसी भी मामले की जाँच कर रही है।

वही ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।उंसके सभी नेटवर्क का पता लगा धस्वत कर रही है।NIA की टीम भी धनबाद प्रिंस खान को लेकर पहुची थी।धनबाद पुलिस और NIA मिलकर प्रिंस खान के खिलाफ कार्रवाई जाँच कर रही।

इसे भी पढ़े- JPSC-JSSC विवाद के बीच जामताड़ा से ‘भर्ती प्रणाली सुधार यात्रा’ (‘Recruitment System Reform Yatra’) शुरू की गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment