Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad बार एसोसिएशन चुनाव 2025-2027: दूसरे दिन 47 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

On: August 8, 2025 12:19 AM
Follow Us:
बार एसोसिएशन
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद बार एसोसिएशन के आगामी सत्र 2025-2027 के लिए होने वाले चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया के दूसरे दिन 47 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा खरीदा। कुल 16 पदों के लिए यह चुनाव आयोजित किया जा रहा है।

add

अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम गोस्वामी और महासचिव पद के लिए जया कुमार समेत कई प्रमुख प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान चुनावी माहौल गर्माता नजर आया।

राधेश्याम गोस्वामी ने नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने एसोसिएशन की पुरानी कमेटी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि वे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते हैं, तो पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

Also Read: Dhanbad बार एसोसिएशन चुनाव 2025-2027: दूसरे दिन 47 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

दूसरी ओर, महासचिव पद की उम्मीदवार जया कुमार ने महिला वकीलों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो वह एसोसिएशन परिसर में महिलाओं के लिए समुचित शौचालय और वकीलों के बैठने हेतु साफ-सुथरी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।

चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आगामी दिनों में पर्चा दाखिल करने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment