Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

CM नीतीश कुमार के दौरे को लेकर डीआईजी सत्य प्रकाश का कैमूर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

CM नीतीश कुमार के दौरे को लेकर डीआईजी सत्य प्रकाश का कैमूर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
---Advertisement---

Kaimur News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित दौरे को लेकर शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने कैमूर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला, भभुआ डीएसपी और मोहनियां डीएसपी के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था एवं केस निपटान (केस डिस्पोजल) से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

भभुआ जिला समाहरणालय पहुंचने पर डीआईजी सत्य प्रकाश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण है, और इसे लेकर जिला पुलिस को सतर्क और चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: Muzaffarpur में चलती पिकअप वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

डीआईजी सत्य प्रकाश ने भारतमाला एक्सप्रेसवे में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा होना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन विधि व्यवस्था पर विशेष निगरानी रख रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस विभागीय रूटीन के तहत प्रत्येक जिले का निरीक्षण किया जाता है और केस डिस्पोजल की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सुरक्षा प्लान और सीएम के कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bhushan Bara: रांची के विधायक आवास में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Bhushan Bara: रांची के विधायक आवास में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर FIR

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद; कोयला माफियाओं में हड़कंप

Bokaro Theramal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट, जमीन की कमी दूर करने की तैयारी: डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Leave a Comment