Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुमका पुलिस (Dumka Police) ने टाली बड़ी वारदात, जंगल में डकैती की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार

दुमका पुलिस (Dumka Police) ने टाली बड़ी वारदात, जंगल में डकैती की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार
---Advertisement---

दुमका पुलिस (Dumka Police)  ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर Dumka Police ने कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह जंगल में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। जबकि चार आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।Dumka Police को दो जुलाई की रात सूचना मिली थी कि चांदडीह जंगल स्थित पंजाब ढाबा के पास छह अपराधी हथियारों के साथ किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांदडीह बसमता निवासी 22 वर्षीय अविनाश साह और जरमुंडी थाना क्षेत्र के कुलकुलीडंगाल निवासी 26 वर्षीय अमर पासवान के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों ने डकैती की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार और फरार सभी आरोपी पहले भी डकैती, लूटपाट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। बता दें कि  मामले  में चार आरोपी  अभी फरार चल रहे है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अविनाश साह (देवघर) और अमर पासवान (सरैयाहाट) शामिल हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे डकैती करने के लिए चांदनी बसमाता में इकट्ठा हुए थे। वे पहले भी डकैती, लूट और झपटमारी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। छापेमारी करने वाली टीम में कुंडा स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) प्रशांत कुमार, देवपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सामु बांडो और सब-इंस्पेक्टर (SI) विश्वंभर विश्वकर्मा, सिवियातन मुर्मू, बजेंद्र वैद्य, प्रवीण कुमार और राजीव मुर्मू शामिल थे।

इसे भी  पढ़े- स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात, Regional Eye Institute का किया गया उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने चक्रधरपुर शहर का किया भ्रमण, पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

Leave a Comment