Dhanbad News: धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 2025 श्री श्री दुर्गा पूजा पुरस्कार समारोह में जिले के 80 सदस्य डेकोरेटर्स और पूजा समितियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन ने बताया कि इस साल एसोसिएशन ने शाखा स्तर से लेकर जिला स्तर तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों और समितियों को पुरस्कृत किया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त रविराज शर्मा और विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरण किया।
पुरस्कार विजेताओं में प्रमुख नाम:
-
पंडाल में प्रथम अति सर्वश्रेष्ठ: श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी, जे. एन.एम. हाई स्कूल, कतरास
-
पंडाल प्रथम: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, सरायढेला
-
द्वितीय: हरिणा बाजार
-
तृतीय: आई एस एम IIT धनबाद
-
विधुत कार्य में प्रथम: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, लूबी सर्कुलर रोड
-
द्वितीय: हाउसिंग कॉलोनी
-
तृतीय: मटकुरिया
-
थीम कार्य में प्रथम: झारखंड मैदान
-
द्वितीय: न्यू रेलवे स्टेशन
-
तृतीय: मनईटांड़
Also Read: Garhwa News: भवनाथपुर अंचल कार्यालय में कर्मी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव
समारोह में जिला के सभी पदाधिकारीगण, धनबाद, बाघमारा और कतरास शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और लगभग 300 अतिथियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। समारोह में महासचिव नीरज शाह, सचिव बच्चू दत्ता, कोषाध्यक्ष नसीम अंजुम और पूर्व महासचिव बिश्वनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, महेन्द्र गोप, मंजित सिंह, भरत भगत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
समारोह का उद्देश्य न केवल उत्कृष्ट डेकोरेशन कार्यों को सम्मानित करना, बल्कि दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता और समर्पण को भी बढ़ावा देना बताया गया।





