Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Garhwa News: भवनाथपुर अंचल कार्यालय में कर्मी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

भवनाथपुर अंचल कार्यालय में कर्मी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव
---Advertisement---

Garhwa News: भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अंचल कार्यालय में पदस्थापित कर्मी गौरव आनंद का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में संदिग्ध स्थिति में मिला।

सूत्रों के अनुसार, गौरव आनंद सुबह से कार्यालय नहीं पहुंचे थे। उनके आवास का दरवाजा पूरे दिन बंद रहने और फोन कॉल का जवाब न मिलने पर सहकर्मियों को संदेह हुआ। देर शाम इस संबंध में अंचल अधिकारी शंभु राम को सूचना दी गई, जिन्होंने तत्काल स्थानीय भवनाथपुर थाना को इसकी जानकारी दी।

थाना प्रभारी रजनी रंजन की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बीडीओ नंदजी राम, सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और अन्य कर्मियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर बाथरूम में गौरव आनंद का शव औंधे मुंह पड़ा मिला।

Also Read: बड़ी खबर: IAS अधिकारी और रांची के पूर्व DC छवि रंजन का निलंबन समाप्त

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि गौरव आनंद बिहार के मूल निवासी थे। उनके परिजनों और स्थायी पते की जानकारी प्राप्त करने के लिए सर्विस बुक मंगाई जा रही है।
घटना की खबर फैलते ही अंचल कार्यालय परिसर में शोक और स्तब्धता का माहौल बन गया। अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment